भारतीय सेना के साहस, रणनीति एवं बलिदान का प्रतीक *विजय दिवस* आज *भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल , सेक्टर- 39, लुधियाना* में वीर जवानों के पराक्रम को स्मरण करते हुए मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिनमें छात्रों ने चित्र निर्माण , नारा लेखन तथा देश भक्ति गीत गायन द्वारा भारतवर्ष के वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । हिंदी विषय की शिक्षिका श्रीमती पूजा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजय दिवस राष्ट्र के वीर सैनिकों के साहस ,शौर्य एवं बलिदान की अमर गाथा है, जिससे विद्यार्थियोंमें राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है। बच्चों को कक्षाओं में विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध पर आधारित प्रेरक वृत्त चित्र भी दिखाया गया जिससे उन्हें हमारे सैनिकों के साहस अनुशासन और देश के प्रति समर्पण की गहरी समझ प्राप्त हुई। कार्यक्रम की विशेष कड़ी में विद्यार्थियों ने महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर जवानों की जीवन कथाओं का प्रभावशाली वर्णन किया तथा देशभक्ति से ओत प्रोत वक्तव्य भी प्रस्तुत किए। *प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना जी मोदगिल* ने देश की सीमाओं पर डटे हुए तीनों सेनाओं के महान योद्धाओं तथा कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारत माता के सपूतों का स्थान सर्वोच्च बताते हुए उन्हें नमन किया एवं बच्चों को अपनी मातृभूमि के प्रति सदैव सत्यनिष्ठ तथा कर्त्तव्यशील बने रहने का संदेश भी दिया।